तुझे ले कर चलूँ उस उस जहान में,
जहाँ हो ख्वाइशों का समां
दो पल, दो पल...
दो पल जिंदगी से चुरा लें,
पूरी हो दिल की हर इक दुआ.
चल चल, चल चल… मुझे ले चल मेरे हमनवा..
तेरी खामोशी सुनता रहूं मैं,
तेरी ख़्वाहिश में जीता रहूं,
जो तू कह भी ना पाये लबों से,
तेरी आँखों में पढ़ता रहूं मै..
चल चल, चल चल… मुझे ले चल मेरे हमनवा..
नहीं कहता मुकम्मल जहान हो,
नहीं ख़्वाहिश है, रब की मुझे,
तेरी बाहों के संदल में जी लूँ ,
मौत की हो क्या परवाह मुझे..
चल चल, चल चल… मुझे ले चल मेरे हमनवा..